Monday, June 4, 2012

मेरा नाम दिवाना लिख देना

चंद  लफ्जों  में  सही  पर  कोई फसाना लिख देना |
जब भी मेरी बातें लिखना नाम दिवाना लिख देना |

ना हो  कोई बात तुम्हारे पास जो मुझसे कहने को ,
खट्टी मीठी यादो वाला  , बीता जमाना लिख देना |

इक  दूजे  की  आँखों  में जब  पहरों  देखा  करते  थे ,
जो दिखता था तुमको यारा, वही तराना लिख देना  |


हाथ पकड़ के कसमे खाई साथ रहेंगे जनम - जनम,
कैसा लगता था वो जाना , कसमें खाना लिखा देना |


प्यार नही था वो गलती थी ऐसा कुछ भी ना लिखना ,
दिल न दुखाना चाहो गर तो,कोई बहाना लिख देना |

No comments:

Post a Comment