Monday, July 28, 2014

जिंदगी इक हादसे से कम नही

जिंदगी इक हादसे से कम नही , 
क्या मिला क्या ना मिला ये गम नही |  
 
हर कदम है जीतने के वास्ते ,  
हारने वालों मे यारों हम नही |  
 
क्या हुआ जो राह में पत्थर मिले ,
हौसले तोड़ें ये इनमें दम नही |  
 
नफरतों से ना मिटेंगी नफरतें ,  
दिलजलों के वास्ते मरहम नही |  
 
देख ले मुझपे ये तेरा है असर,  
जब से हैं तुमसे मिले हम हम नही ।|


No comments:

Post a Comment